नहटौर । नगर के मोहल्ला धर्मशाला में शनिवार की रात जो नज़ारा देखने को मिला, उसने साबित कर दिया कि नहटौर की धरा पर बाबा श्याम की अपार कृपा बरसी है। 'श्री श्याम परिवार सेवा मंडल, नहटौर' के तत्वावधान में आयोजित 'तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव' में भक्ति और श्रद्धा का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा कीर्तन परिसर छोटा पड़ गया। श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक बाबा के भजनों पर झूमती रही।
पंडित सुबोध भारद्वाज ने संपन्न कराई विधि-विधान से पूजा
संकीर्तन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ बाबा श्याम के पावन दरबार की अखंड ज्योत प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पूजा-अर्चना का संपूर्ण कार्य पंडित सुबोध भारद्वाज द्वारा पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया, जिससे पूरा वातावरण मंत्रमुग्ध और भक्तिमय हो गया।
अयोध्या की सुर साधिका गुनगुन दुबे ने बांधा समां, झूम उठी भीड़
कीर्तन का मुख्य आकर्षण पावन नगरी अयोध्या से पधारीं सुप्रसिद्ध श्री श्याम जगत गायिका गुनगुन दुबे की दिव्य प्रस्तुतियां रहीं। जैसे ही गुनगुन दुबे ने मंच से "हारे के सहारे की जय" का उद्घोष कर अपनी ओजस्वी और मधुर वाणी में भजनों की तान छेड़ी, पूरे कीर्तन परिसर में मानो भक्ति का जलजला आ गया। उनकी जादुई आवाज़ और एक से बढ़कर एक श्याम भजनों पर पंडाल में मौजूद हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ अपने स्थानों से उठकर नाचने और थिरकने पर मजबूर हो गई।
मेरठ की वैष्णवी नामदेव, धामपुर के पं. विकास और खतौली के शिवम ग्रुप का जलवा
मेरठ से सुप्रसिद्ध श्याम जगत गायिका वैष्णवी नामदेव ने अपनी भावपूर्ण, कर्णप्रिय और सुरीली गायकी से बाबा श्याम के चरणों में हाजिरी लगाई। वैष्णवी नामदेव के भजनों की सुरावलियों ने भीड़ को देर रात तक भावविभोर कर बांधे रखा।
धामपुर से पधारे पंडित विकास ने भी अपनी ओजस्वी प्रस्तुतियां देकर श्याम भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
भजनों को अपनी कर्णप्रिय और सजीव धुनों से सजाने का काम 'शिवम म्यूजिकल ग्रुप' (खतौली, मुजफ्फरनगर) ने किया, जिनकी साजिंदगी की भारी जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
अतिथियों एवं विभिन्न सामाजिक/धार्मिक मंडलों का हुआ भव्य सम्मान
समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उपस्थित प्रमुख संगठन एवं समितियां:
श्री श्याम लखदातार दीवाना मंडल (नहटौर), श्री श्याम नवयुवक सैनी संगठन (धामपुर), श्री श्याम मित्र मंडल (धामपुर), श्री श्याम मित्र मंडल चक्र सजनी (धामपुर), चामुंडा देवी मंदिर ट्रस्ट (नहटौर), भगवती जागरण समिति (नहटौर), महाराजा शूरसेन समिति (नहटौर) एवं महाकाल ग्रुप (नहटौर) रहे ।
उपस्थित मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति:
हल्दौर से आईं नगर पालिका अध्यक्ष विमला देवी (पत्नी दीपक सैनी), मंडल अध्यक्ष वैभव गोयल, ऋषभ जैन, अंकुर जैन, मनी अग्रवाल, सुभाष सैनी, विनोद सैनी, अनिल सैनी, अरुण सैनी, अनु जैन, हिमांशु गुप्ता, गौरब गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विशेष कुमार (नगर पालिका), धीरज सैनी आदि का श्री श्याम परिवार सेवा मंडल, नहटौर द्वारा श्याम पटका पहनाकर एवं बाबा का पावन प्रतीक चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
अलौकिक शीश महल दरबार, 56 भोग व विशाल महाप्रसाद
बाबा श्याम का अलौकिक शीश महल रूपी दरबार देशी-विदेशी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ ने पावन अखंड ज्योत के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। बाबा को 56 भोग अर्पित करने के बाद विशाल महाप्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजक समिति 'श्री श्याम परिवार सेवा मंडल, नहटौर' के मुख्य सेवादारों विशाल सैनी, मोहित सैनी, दीपक सैनी, चेतन सैनी, अमन भारद्वाज, सोनू सैनी, अंकित सैनी, अनुराग सैनी, विजय सैनी, पवन सैनी, अमन सैनी, आदित्य सैनी, दीपांशु सैनी, पारस चंद्रा, शिवा सैनी, कुलदीप सैनी, निर्भय सैनी, विनीत सैनी, अमित सैनी, विशाल सैनी, नितिन सैनी एवं पूरी टीम ने इस ऐतिहासिक भीड़ और कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता के लिए सभी नगरवासियों, अतिथियों व कलाकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
| पाठक संख्या |
Visits
