विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार,

News network india


शेरकोट । विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी करने के मामले में शेरकोट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम ऐंठने और ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है।

पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम धुराडा निवासी शिवम कुमार पुत्र परम सिंह ने 12 सितंबर 2026 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मानियावाला निवासी जाहिद पुत्र कय्यूम  ने उसे विदेश में कंप्यूटर की नौकरी दिलाने का वादा किया था। आरोप है कि इसके लिए उसने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 1.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके अलावा ऑनलाइन ठगी किए जाने का आरोप भी लगाया गया।

तहरीर के आधार पर शेरकोट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 170/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने शनिवार, 24 अक्टूबर को आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शिवम को विदेश में कंप्यूटर की नौकरी दिलाने के नाम पर नियुक्ति पत्र देने की बात स्वीकार की। साथ ही विदेश में उससे ऑनलाइन ठगी किए जाने का भी मामला सामने आया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

दो मुकदमे दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अफजलगढ़ थाने में वर्ष 2019 में धारा 420 भादवि के तहत भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा शेरकोट थाने में धोखाधड़ी का वर्तमान मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शेरकोट थाने की महिला उपनिरीक्षक मोनिका चौधरी और हेड कांस्टेबल सत्यवीर शामिल रहे।

https://www.hitwebcounter.com/
पाठक संख्या



Characters Total