एचआईवी संक्रमण के मामलों की चर्चा से बढ़ी चिंता, विदेश जाने के लिए मेडिकल जांच कराने पर युवक के संक्रमित होने का चला पता, प्रसव पूर्व जांच में महिला भी मिली संक्रमित - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

एचआईवी संक्रमण के मामलों की चर्चा से बढ़ी चिंता, विदेश जाने के लिए मेडिकल जांच कराने पर युवक के संक्रमित होने का चला पता, प्रसव पूर्व जांच में महिला भी मिली संक्रमित

News network india


शेरकोट । क्षेत्र के एक मोहल्ले में कुछ युवाओं के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी सामने आने से आसपास के इलाके में चिंता का माहौल है। स्थानीय स्तर पर कई युवकों के संक्रमण की चपेट में होने की चर्चा है, हालांकि संक्रमित लोगों की संख्या की स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, एक युवक विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। विदेश जाने से पहले मेडिकल जांच कराने पर उसके एचआईवी संक्रमित होने का पता चला। इसके बाद उसकी विदेश यात्रा की प्रक्रिया रुक गई। वहीं, एक अन्य युवक की पत्नी को प्रसव के दौरान कराई गई जांच में एचआईवी संक्रमित पाया गया। इसके बाद परिवार को संक्रमण की जानकारी हुई।

इन मामलों के सामने आने के बाद क्षेत्र में अन्य युवकों के भी एचआईवी संक्रमित होने की चर्चा हो रही है। हालांकि, संक्रमण के वास्तविक मामलों और उनके कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कौशलेंद्र कुमार का कहना है कि उक्त युवकों की पहचान कर इनकी पुनः जांच कराई जाएगी।संक्रमित पाए जाने पर इनकी काउंसलिंग के साथ साथ जीवन पर्यन्त उपचार कराया जाएगा।

Website
पाठक संख्या



Characters Total